यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , 50 से अधिक यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , 50 से अधिक यात्री घायल
रायसेन 11 फरवरी 2023 - भोपाल से सागर जा रही राधा प्रिया ट्रेवल्स की यात्री बस रायसेन जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गैरतगंज व गढ़ी के बीच ग्राम मनकापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना शुक्रवार को रात 10:47 बजे की है। बताया जाता है कि गैरतगंज से आगे गढ़ी घाटी की चढ़ाई से पूर्व मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट से बस चालक भ्रमित हो गया। इस कारण बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई।

हादसा के बाद बस चालक फरार हो गया है। इस हादसा से बस में सवार करीब पचास लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना व गढ़ी चौकी से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला और एम्बुलेंस में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से चार एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के शासकीय अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया है।

पांच यात्रियों को गंभीर तथा शेष यात्रियों को मामूली चोटें होना बताया जा रहा है। गैरतगंज थाना प्रभारी महेश शांडिल्य ने बताया कि भोपाल से सागर जा रही बस क्रमांक MP-15 PA-0369 के पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया था। सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH