आधी रात को जीजा के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी , फिर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आधी रात को जीजा के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी , फिर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम
देहरादून 10 फरवरी 2023 - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपने जीजा को इसलिए बेरहमी से मौत के घाट उतार डाला क्योंकि उसे शक था कि जीजा के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मध्य प्रदेश भागने की फिराक में था. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी का पता लगाकर आईएसबीटी से उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

कत्ल की दिल दहला देने वाली यह घटना देहरादून के रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र की है. आरोपी का नाम हरिराम (35) है. मिली जानकारी के अनुसार, हरिराम मजदूरी करता था. मृतक बद्री उर्फ विजय पाल दूर के रिश्ते में उसका जीजा लगता था. दोनों सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रहे थे. वहीं उन्होंने रहने के लिए दो अस्थायी कमरे बनाए थे।

हरिराम अपनी पत्नी के साथ रहता था. बद्री अकेला रहता था. बताया गया कि रात दोनों ने शराब पी और फिर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. हरिराम की रात में आंख खुली, तो पत्नी कमरे में नहीं थी. वह बद्री के कमरे में गया, तो उसकी पत्नी वहीं थी. हरिराम आगबबूला हो गया और उसने वहां रखी कुल्हाड़ी से बद्री पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हरिराम वहां से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की. हरिराम अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश भागने की फिराक में आईएसबीटी पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि हरिराम मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है. वह कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद मध्यप्रदेश भागने वाला था. लेकिन उसे आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH