छत्तीसगढ़ - इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब देने होंगे कुर्सी , बिजली और हवा का किराया

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब देने होंगे कुर्सी , बिजली और हवा का किराया
बिलासपुर 08 फरवरी 2023 - अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के एक बेतुका आदेश से बेरोजगारों की समस्या अब बढ़ने वाली है। निजी कालेजों में नौकरी पाने के लिए अब उन्हें जेब ढ़ीली करनी होगी। साक्षात्कार के दौरान कुर्सी पर बैठने, कमरा, बिजली और हवा का भी किराया देना होगा। जिसे लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध सभी निजी कालेजों के प्राचार्यों को एक आदेश जारी किया है। जिसमें UGC के परिनियम 28 के अंतर्गत संस्था में शैक्षणिक और अशैक्षणिक पदों में नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति की बैठक को लेकर पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यूटीडी के होटल मैनेजमेंट एंड हास्पिटलिटी विभाग के पास यह शुल्क जमा कर रसीद लेना अनिवार्य है।

चयन समिति की अध्यक्ष सहित उम्मीदवारों को समय पूर्व सूचना देने के साथ विभाग से अनुमति लेनी होगी जिसका असर अब बेरोजगार उम्मीदवारों पर पड़ेगा क्योंकि कालेजों ने सीधे हाथ खड़े करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि चूंकि यह शुल्क विश्वविद्यालय को देना है ऐसे में इसकी वसूली उम्मीदवारों से की जाएगी।

यह शुल्क कितना होगा यह अभी तय नहीं है। लेकिन कालेज प्रशासन भी विश्वविद्यालय के इस आदेश का जमकर लाभ उठाएंगे। एक जानकारी के मुताबिक यदि एक पद के लिए दो उम्मीदवार हुए तो दोनों को 25-25 सौ रुपये देने होंगे। प्राचार्यों सहित बेरोजगारों में इसे लेकर भारी आक्रोश भी है। उनका मानना है कि सरकारी संस्था होने के बाद भी विश्वविद्यालय का यह आदेश बिल्कुल बेतुका है। जबकि सरकारी कालेज से लेकर विश्वविद्यालय में यह सारी सुविधाएं पहले से निश्शुल्क मिलती आ रही है।

मनमानी और भर्राशाही का आलम यह है कि इसे कुलसचिव ने तत्काल प्रभावशील करते हुए आदेश लागू कर दिया गया है UGC नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाए वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ प्राचार्यों ने कहा कि इस तरह के आदेश से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होगी साथ ही
बेरोजगारों पर गलत असर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन एक ओर प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दे रही है तो वहीं राज्य विश्वविद्यालय इस तरह से युवाओं पर बोझ डाल रहे हैं।

निजी कालेजों को UGC के परिनियम 28 के तहत शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति करनी होती है। यह निजी संस्थानों में नियमित नियुक्ति मानी जाती है। इसका फायदा छात्रों को होता है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। कालेज प्रशासन को शिक्षकों को मापदंड के अनुसार वेतन देना पड़ता है।

इस मामले में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे का कहना है की UGC नियमों के मुताबिक कालेजों को परिनियम 28 में भर्ती अनिवार्य है। इसके लिए साक्षात्कार चयन समिति गठित की जाती है। हमने समिति की बैठक को लेकर व्यवस्था बनाई है। ताकि आसानी से प्रक्रिया संपन्न् हो सके। कमरा , बिजली , एसी आदि की सुविधा होगी। जिसके लिए पांच हजार रुपये ले रहे हैं तो गलत क्या है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH