कैपरी गोल्‍ड लोन बैंक में दिनदहाड़े हथियारों के दम पर साढ़े चार लाख रुपये की लूट , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश , 08-02-2023 11:46:17 PM
Anil Tamboli
कैपरी गोल्‍ड लोन बैंक में दिनदहाड़े हथियारों के दम पर साढ़े चार लाख रुपये की लूट , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी
नरसिंहपुर 08 फरवरी 2023 - नरसिंहपुर जिले के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र गाडरवारा में बुधवार दोपहर चार पांच बदमाशों ने कैपरी गोल्ड लोन बैंक को निशाना बनाया। यहां अज्ञात लोगों ने हथियारों के दम पर करीब साढ़े चार लाख नकद एवं तीन मोबाइल लूटे और सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए। यह लोन बैंक पुलिस थाना से करीब आधा किमी दूर है। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान बैंक में दो अधिकारी सहित बिना शस्त्र वाला एक सुरक्षा गार्ड व अन्य चार-पांच लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।

घटना की खबर लगते ही पुलिस ने मौके की जांच करते हुए अज्ञात लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। जहां-तहां पुलिस की टीम सफेद रंग की कार को तलाश करने में लगी है। बैंक के ब्रांच सेल्स मैनेजर रोहित पटेल ने बताया कि बैंक में जिस समय घटना हुई उस दौरान बैंक के आपरेशन मैनेजर दुर्गेश पटेल और सीनियर लोन आफ‍िसर लंच कर रहे थे। बाहर सुरक्षा गार्ड नेपाल सिंह वंशकार था।

तभी एक-एक कर लुटेरे सुरक्षा गार्ड को डराते-धमकाते हुए आए और अधिकारियों से कैश लाकर की चाबी ली। इसके बाद उनके मोबाइल छीन लिए और करीब साढ़े चार लाख रूपये निकाले। इसके साथ ही उन्होंने जिस लाकर में जेवर रखे थे उसे खोलने के लिए कहा तब सचिन जैन ने उनसे कहा कि इसकी एक चाबी जिसके पास है वह बाहर है तथा यह आनलाइन सिस्टम पर आधारित है और मोबाइल आपने छीन लिए इसलिए यह नहीं खुल सकता। 

लुटेरों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की इस मामले में गाडरवारा थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। अभी तक की जानकारी में करीब तीन लाख 52 हजार रूपये व तीन मोबाइल की लूट होना सामने आया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर जांच की जा रही है और जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में घटना की सूचना देते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए है। घटना को लेकर बैंक तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि लुटेरे सफेद कलर की बिना नंबर वाली आई 20 कार से आए थे। जिसे उन्होंने बैंक से कुछ दूरी पर खड़ा कर रखा था।उसमें सवार होकर आमगांव नाका की तरफ भाग गए। लुटेरों के संबंध में बताया जाता है कि एक व्यक्ति मास्क लगाए हुए था तथा शेष व्यक्ति बिना चेहरे ढंके हुए थे। बैंक कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को करीब चार बजे एक व्यक्ति उनके पास आया था जो कि सोने का कड़ा गिरवी रखने के बारे में जानकारी लेकर गया था। बुधवार को जो लूट हुई है उसमें वह व्यक्ति भी शामिल था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH