सब्जी में ज्यादा मिर्ची होने पर पति हुआ इतना नाराज की डंडे से वार कर कर दी पत्नी की हत्या ,पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सब्जी में ज्यादा मिर्ची होने पर पति हुआ इतना नाराज की डंडे से वार कर कर दी पत्नी की हत्या ,पुलिस जाँच में जुटी
बीड़ 08 फरवरी 2023 - ग्राम कौडियाखेड़ा में सब्जी में ज्यादा मिर्ची होने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी के सिर पर लाठी मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार रात नौ बजे के लगभग की है। बताया जाता है कि सोमवार को हाट करके जगदीश हजारी और 50 वर्षीय सुमित्रा बाई घर लौटे। आरोपित नशे में था। खाना खाने के दौरान सब्जी में मिर्च ज्यादा होने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में जगदीश ने घर में पड़ी लाठी सुमित्रा के सिर पर मार दी। जिससे वह रातभर घायल अवस्था में पड़ी रही। घटना के बाद जगदीश सो गया। सुबह स्वजनों ने सुमित्रा को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। मूंदी थाना प्रभारी विनोद नागर, बीड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र राठौर, मनोज सोनी ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई की। शव पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए है। पति जगदीश को पुलिस ने हिरासत मे लेकर धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बीड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया की प्रारंभिक विवेचना में दोनों के बीच सब्जी में ज्यादा मिर्च होने को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH