शराब के नशे में आरक्षक ने थाना प्रभारी से की मारपीट , वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब के नशे में आरक्षक ने थाना प्रभारी से की मारपीट , वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड
बुरहानपुर 08 फरवरी 2023 -  बुरहानपुर में शराब के नशे में एक पुलिस आरक्षक राजेश खरे ने लालबाग थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के साथ मारपीट कर गालियां देने लगा। आरक्षक की इस हरकत के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वह शराब के नशे में निर्भया वाहन शहर में दौड़ा रहा था। उसने एक कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद आरक्षक राजेश खरे को पकड़कर थाने लाया गया था थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने उसे थाने से बाहर करने की कोशिश की तो आरक्षक मारपीट कर गालियां देने लगा।

साथ ही इसकी जांच सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव को सौंप दी है। उन्हें दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पातोंडा पुलिस लाइन में रहने वाला आरक्षक राजेश खरे मंगलवार दोपहर शराब के नशे में पूरे शहर में निर्भया वाहन दौड़ा रहा था। बहादरपुर मार्ग में उसने एक कार से पुलिस का वाहन सटा दिया। कार चालक द्वारा इस पर आपत्ति दर्ज कराने पर वह पुलिसिया रौब दिखाने लगा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आरक्षक को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया।

करीब आधे घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। इस बीच किसी ने लालबाग थाना पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा मौके पर पहुंचे और आरक्षक को थाने भिजवाया। सूचना मिलने पर एसपी राहुल लोढ़ा ने आरक्षक के आचरण पर गहरी नाराजगी जताते हुए मेडिकल कराया। इसके कुछ देर बाद उसे निलंबित कर दिया गया। जांच में पुलिस वाहन से देसी शराब के दो क्वार्टर, गिलास व खाने का सामान भी मिला है। एसपी राहुल लोढ़ा ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH