सिवनी बाईपास में बड़ा सड़क हादसा , कार और ट्रक की टक्कर से चार की मौत और दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिवनी बाईपास में बड़ा सड़क हादसा , कार और ट्रक की टक्कर से चार की मौत और दो की हालत गंभीर
सिवनी 08 फरवरी 2023 - सिवनी जिले के लखनादौन में बायपास मार्ग मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 7.15 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद मौके पर पहुंची लखनादौन पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों व मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक नागनदेवरी , सुहागपुर व सलैया गांव निवासी छह लोग नागपुर गए थे। मंगलवार शाम वह नागपुर से वापस कार में सवार हाेकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह लखनादौन के अंदर से बायपास मार्ग के मोड़ पर पहुंचे सामने से आ रहे मटर से भरे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग कार में फंस गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला। वहीं क्रेन की मदद से ट्रक व कार को अलग कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।

इस सड़क हादसे में नागनदेवरी गांव निवासी संतोष पुत्र नरसिंह प्रसाद तिवारी (42), सुहागपुर गांव निवासी सिबी पति अंचल तिवारी (19) व उसके पति अंचल पुत्र शशिकांत तिवारी (25) के साथ सलैया गांव निवासी बिस्सू पुत्र संतोष नेमा (21) की मौके पर मौत हो गई। वहीं नागनदेवरी निवासी सौम्या पुत्री संतोष तिवारी (17) व अभिषेक पुत्र रामनिवास तिवारी (25) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनादौन SDOP दीपक शर्मा ने बताया कि हादसे में मृत हुए चार लोगों के सlथ दो घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश भी जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH