नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से गैंगरेप , पति और पत्‍नी सहित तीन गिरफ्तार , एक आरोपी फरार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से गैंगरेप , पति और पत्‍नी सहित तीन गिरफ्तार , एक आरोपी फरार
सतना 07 फरवरी 2023 - नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को अगवा करने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सतना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दुष्कर्मियों के भाई- भाभी और बहन शामिल हैं। उक्त कार्रवाई गत शनिवार की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से 6 जनवरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा की गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपितों में धीरू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह 25 वर्ष, दीपा सिंह पत्नी धीरू सिंह 20 वर्ष और कंचन उर्फ जा-वी सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह 23 वर्ष शामिल है। ये आरोपित कारीमाटी जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलखनंदा में रह रहे हैं। इस मामले में दो आरोपित मुकेश सिंह ठाकुर और नीरज सिंह ठाकुर पुत्र वीरेंद्र सिंह को पहले ही पकड़ा जा चुका है। एक आरोपित दीपक कोल अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 6 जनवरी को नाबालिग अपने घर से KYC कराने गई थी।

तभी मुकेश कोल उसे मिला और नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मुकेश उसे अपने साथी के साथ बाइक पर बांदा ले गया, जहां से दीपक कोल उसे लेकर हमीरपुर चला गया। यहां तीनों आरोपित भाइयों मुकेश, दीपक और नीरज ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपितों ने नाबालिग को अपनी बहन कंचन के साथ अहमदाबाद भेज दिया। यहां आरोपितों के भाई धीरू और भाभी दीपा ने आरोपितों को पनाह दी। अहमदाबाद में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म होता रहा। इसी बीच नाबालिग मौका मिलने पर उनके चंगुल से भाग निकली और अहमदाबाद से भाग कर अपने घर आ गई। उसने स्वजन के साथ सिंहपुर थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंहपुर पुलिस ने आरोपी दीपक कोल और नीरज कोल को गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी मदद करने पर आरोपितो के भाई- भाभी और बहन को भी हिरासत में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH