शादी में बाधक बने परिजन तो प्रेमी युगल ने पी लिया कीटनाशक , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी में बाधक बने परिजन तो प्रेमी युगल ने पी लिया कीटनाशक , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
बुरहानपुर 06 फरवरी 2023 -  विवाह में स्वजन के बाधक बनने पर छोटा बोरगांव में एक प्रेमी युगल द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है गंभीर अवस्था में युवक और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गणपति थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बोरगांव निवासी नीलेश पुत्र रिसन 25 वर्ष और बड़झिरी निवासी 22 वर्षीय एक युवती ने रविवार शाम घर के एक कमरे में कीटनाशक पी लिया था। युवक - युवती बीते दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। युवती के कहने पर गत मंगलवार को दोनों घर छोड़कर चले गए थे।

नीलेश के स्वजन किसी तरह दो दिन पहले ही दोनों को घर लेकर आए थे। युवक के पिता व परिवार के अन्य सदस्य दोनों का विवाह कराने तैयार थे, लेकिन युवती के स्वजन इसके लिए तैयार नहीं थे। रविवार को दोनों परिवारों के बुजुर्गों की बैठक के दौरान विवाह पर सहमति नहीं बन पाने से युवक और युवती नाराज हो गए और गुस्से में आत्महत्या के इरादे से कीटनाशक पी लिया।

परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने घर का छप्पर काट कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH