छत्तीसगढ़ - पोल्ट्री फार्म में 3 हजार मुर्गियों की मौत , बर्ड फ्लू की आशंका , जांच के लिए भेजे गए सैम्पल

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पोल्ट्री फार्म में 3 हजार मुर्गियों की मौत , बर्ड फ्लू की आशंका , जांच के लिए भेजे गए सैम्पल
बालोद 06 फरवरी 2023 - बालोद जिले के दल्ली राजहरा पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-16 लाल मैदान स्तिथ तिवारी पोल्ट्री फार्म सोमवार को 3 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत होने और उसे दफनाने का बड़ा सामने आया हैं। एक ही पोल्ट्री फार्म में हुई मुर्गियों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। बिना पशु विभाग के संज्ञान में लाए मुर्गियों को फार्म के संचालक द्वारा जमीन में गड्ढा कर दफन किया जा रहा था। जिसकी खबर स्थानीय मीडिया को लगी। अचानक हुई मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही हैं। वही पशु विभाग के उप संचालक मुर्गियों की हुई मौत पर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

दरअसल, सूचना मिलने पर जब स्थानीय मीडिया मौके पर पहुंचा तो मृत मुर्गियों को दफन कर रहे पोल्ट्री फार्म के लोगों द्वारा मीडिया कर्मियों से गाली गलौच कर फोटो व वीडियो बनाने पर मारने की धमकी दी। इसकी सूचना जब स्थानीय मीडिया ने पुलिस, पशु, राजस्व विभाग व पालिका को दी। जिसके बाद तत्काल उक्त पोल्ट्री फार्म हाउस में पशु विभाग, पुलिस पालिका की टीम ने दस्तक दी और जांच के लिए जिंदा मुर्गियों के ब्लड सैम्पल लिए। वहीं अचानक हुई मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही हैं। पशु विभाग के उप संचालक डी.के. सिहारे ने मुर्गियों की हुई मौत पर लैब रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही हैं।

उप संचालक ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मुर्गियों की मौत होने की बात संचालक द्वारा उन्हें कही गई हैं। मुर्गियों की मौत रानीखेत से होने की सम्भावना जताई जा रही हैं। 02 फरवरी को 1560 मुर्गीयों की मौत हुई फिर कल रविवार को 1500 के आसपास मुर्गियां मरी हैं। उप संचालक ने आगे बताया कि मुर्गियों की हो रही मौत की जानकारी पोल्ट्री फार्म द्वारा विभाग को नही दी गई थी। बिना जानकारी दिए दफनाने के मामले में पोल्ट्री फार्म के संचालक पर कार्यवाही की जाएगी। किसी तरह से संक्रमण न फैले इसके लिए मृत मुर्गियो को प्रापर तरीके से चूना का छिड़काव कर दफनाना चाहिए। वहीं बिना एनओसी के संचालित पोल्ट्री फार्म पर कार्यवाही करने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH