कार में विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार में विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ग्वालियर 06 फरवरी 2023 - ग्वालियर में 28 साल की आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप हुआ. आरोपियों ने विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद वे कार को जंगल में ले गए और गाड़ी में ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी देकर जंगल में छोड़ दिया. 5 फरवरी की रात ये वारदात आगरा-झांसी हाईवे के जौरासी घाटी इलाके में हुई. पीड़िता राहगीरों की मदद से जैसे-तैसे विवाहिता ग्वालियर पहुंची. उसने परिजनों के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. बिलौआ पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आदिवासी समुदाय की 28 साल पीड़िता विवाहिता है. वह परिवार के साथ ग्वालियर के गुड़ा गुड़ी इलाके में रहती है. कुछ दिन पहले उसकी पहचान रफतपुर के रहने वाले लोकेंद्र सिंह गुर्जर से हुई. महिला ने लोकेंद्र से नौकरी दिलाने को कहा था. इस पर आरोपी ने उसे खदान में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया. 4 फरवरी की दोपहर 3 बजे लोकेंद्र ने विवाहिता को फोन किया. उसने फोन पर उससे कहा कि नौकरी की बात करने चलना है।

विवाहिता लोकेंद्र के झांसे में आ गई और उसकी कार में सवार हो गई. इन दोनों के अलावा अन्य दो लोग भी कार में सवार थे. तीनों विवाहिता को आगरा झांसी हाईवे पर ले गए. वे शाम करीब 7 बजे जौरासी के जंगल पहुंचे और वहां बारी-बारी से कार में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपियों ने विवाहिता को धमकी दी और जंगल में उतार दिया।

इसके बाद बदहवास महिला जंगल से बाहर निकली और राहगीरों की मदद से जैसे-तैसे पहले शहर आई और फिर घर पहुंची. घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद वह परिजनों के साथ बिलौआ थाना पहुंची. बिलौआ थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के बाद झांसी रोड थाने में जीरो पर मामला कायम हुआ था. अब ये FIR कार्रवाई के लिए बिलौआ थाने पहुंची है. आरोपी लोकेंद्र गुर्जर को तलाशने के लिए उसके गांव रफतपुर में दबिश दी जा रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसके दो अन्य सहयोगियों की भी पहचान हो पाएगी, क्योंकि महिला उसके साथियों को नहीं पहचानती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH