फेसबुक की दोस्ती बिस्तर तक पहुंची , युवक ने ब्लैकमेलिंग का तो युवती ने रेप का कराया FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक की दोस्ती बिस्तर तक पहुंची , युवक ने ब्लैकमेलिंग का तो युवती ने रेप का कराया FIR दर्ज
ग्वालियर 02 फरवरी 2023 -  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्तरप्रदेश की एक युवती ने होटल संचालक के बेटे पर दुष्कर्म  का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. युवक ने भी युवती के खिलाफ हनीट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया है. पड़ाव थाना पुलिस में दोनों की क्रॉस FIR दर्ज की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल होटल मालिक के बेटे और युवती की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. यह पहचान प्यार में बदल गई. कुछ दिनों बाद होटल संचालक के बेटे ने युवती से बात करना बंद कर दिया था. जिसके बाद युवती होटल संचालक के बेटे को रुपये के लिए ब्लैकमेल कर रही थी. युवती ने सप्ताह भर पहले होटल संचालक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी. मंगलवार शाम जब होटल संचालक के बेटे की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया, तो थोड़ी ही देर बाद युवती ने भी होटल संचालक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करा दिया।

ग्वालियर के होटल शेल्टर के संचालक के बेटे मोहित गर्ग की उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 24 साल की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. फेसबुक की दोस्ती के बाद दोनों आपस में बातचीत भी करने लगे और मेल मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हुआ. मंगलवार शाम मोहित ने पड़ाव थाने में FIR दर्ज कराई गई. जिसके मुताबिक युवती बीते 17 जनवरी से उसे रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर रही है. 28 जनवरी को युवती ने उसे बुलाया और एक लाख की रुपए की डिमांड की. साथ ही रुपए नहीं देने की सूरत में युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी. इस शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करने की FIR दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश निवासी युवती ने भी ग्वालियर के होटल शेल्टर के संचालक के बेटे मोहित गर्ग के खिलाफ सप्ताह भर पहले पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था. जिसमें युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी मोहित से पहचान हुई थी. यह पहचान दोस्ती में बदली और इसी दोस्ती की आड़ में मोहित ने 24 नवंबर 2022 को दुष्कर्म का शिकार बनाया. युवती द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया कि मोहित ने उसे प्यार का झांसा देकर 17 जनवरी तक दुष्कर्म किया, लेकिन 17 जनवरी के बाद से मोहित ने उसे छोड़ दिया और फिर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

CSP विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR है. लिहाजा इस मामले में दोनों ही पक्षों की FIR पर जांच की जा रही है. जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH