आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग , 11 महिलाओं सहित 15 की मौत , और बढ़ सकती है मृतको की संख्या

झारखंड , 01-02-2023 4:52:39 PM
Anil Tamboli
आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग , 11 महिलाओं सहित 15 की मौत , और बढ़ सकती है मृतको की संख्या
धनबाद 01 फरवरी 2023 - झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया. आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. धनबाद के SSP संजीव कुमार के मुताबिक इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि रेस्क्यू का काम जारी है. डीसी धनबाद संदीप कुमार ने फोन पर पुष्टि की कि मरने वालों की कुल संख्या 15 है, जिसमें 11 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं।

बता दें कि शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी. जिसके बाद लोगो में अफरा - तफरी मच गई।

इस आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप ले लिया. दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी

इस घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया. सीएम सोरेन ने कहा कि मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार का कहना है कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान चिंगारी से आग लग गई. बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही हताहतों की संख्या का पता लगाया जा सकता है. हालांकि एसएसपी ने पुष्टि की थी कि मरने वालों की संख्या 14 से ऊपर है।

बता दें कि दो दिन पहले शहर के ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी. जिस घटना में 5 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी. इसके बाद अब आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

इसके अलावा बीते दिन सोमवार को भी धनबाद से आग लगने की खबर आई थी. धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार अल सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते यह आग एक के बाद एक कई दुकानों तक फैल गई. इसकी चपेट में आने से 19 दुकानें जलकर खाक हो गईं.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग किन कारणों से लगी, इस बात का पता लगाने का काम अभी जारी है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH