जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इस बात के लिए दिये सख्त निर्देश ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इस बात के लिए दिये सख्त निर्देश ,,
जांजगीर चांपा 31 जुलाई 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सीएमएचओ और खंड चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। चिकित्सा अधिकारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना से कार्य कर अपनी क्षमता और योग्यता का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा राशि व संसाधन उपलब्ध करवाई जा रही है। उपलब्ध संसाधनों व राशि का उपयोग कर लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

कलेक्टर ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र के दवा वितरण कक्ष के सामने स्टाक में उपलब्ध दवाईयों का नाम व मात्रा स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इसके लिए सूचना बोर्ड का उपयोग किया जाए।  प्रतिदिन शाम को दवाइयों की उपलब्ध मात्रा की जानकारी लिखनी होगी, ताकि चिकित्सकों और मरीज को स्वास्थ्य केन्द्र मे उपलब्ध दवाइयों की जानकारी मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करने कहा कि मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां परामर्श करें। साथ ही परामर्श पर्ची की कार्बन कॉपी भी संधारित करें। निरीक्षण के दौरान परामर्श पर्ची की कार्बन कॉपी की जांच की जाएगी। इससे यह स्पष्ट होगा कि चिकित्सक के द्वारा कौन सी दवाइयां परामर्श की जा रही है। 
कलेक्टर ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1000 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाना है। इसके लिए अलग-अलग विकासखंड में शासकीय अथवा निजी भवनों का चिन्हांकन कर सीएमएचओ को सूचित करें। आपदा प्रबंधन के अधिकारों के तहत चिन्हांकित भवन के अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने कोरोना वायरस की संक्रमित व्यक्तियों के इलाज, सैंपल कलेक्शन की अद्यतन जानकारी दी। बैठक में डीपीएम जिला टीकाकरण अधिकारी भी उपस्थित थे।
जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इस बात के लिए दिये सख्त निर्देश ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH