DJ वाहन की टक्कर से 08 साल के बच्चे की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
DJ वाहन की टक्कर से 08 साल के बच्चे की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
रतलाम 30 जनवरी 2023 - सैलाना - शिवगढ़ मार्ग पर ग्राम मन्याबारी में डीजे वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। बचने के लिए दुर्घटना के बाद चालक वाहन को तेजगति से चलाते हुए जाने लगा तो भीड़ भी उसके पीछे लग गई।
चालक वाहन लेकर सैलाना थाना पहुंचा व वाहन खड़ा कर दिया। भीड़ वहां पहुंची और चालक को उनके हवाले करने की मांग करने लगी। इससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों ने थाने का घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार शिवगढ़ - सैलाना मार्ग पर ग्राम मान्याबारी में 08 वर्षीय सुरेश पुत्र पूंजालाल निवासी भेरूपाड़ा विवाह समारोह में आया था। वहां बारात भी आई थी। सुरेश सोमवार दोपहर विवाह समारोह स्थल से कुछ दूर अन्य बच्चों के साथ सड़क के किनारे खेल रहा था। तभी तेजगति से आ रही DJ वाहन ने सुरेश को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई।

यह खबर फैलते ही ग्रामीण व बराती मौके पर पहुंचे व वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया। भीड़ से बचने के लिए चालक वहां से वाहन लेकर भागने लगा तो भीड़ उसके पीछे लग गई। वह जैसे-तैसे वाहन लेकर सैलाना थाना पहुंचा तथा परिसर में वाहन खड़ा करके थाने में चला गया। इसी बीच पीछे से भीड़ भी वहां पहुंची तो पुलिस ने भीड़ को बाहर रोक दिया। इससे लोग नाराज हो गए और थाने का घेराव कर चालक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे इससे हंगामा होने लगा।

सैलाना एसडीओपी इडला मौर्य, थाना प्रभारी अय्यूब खान व अन्य पुलिस अधिकारी व जवान थाने के बाहर जैसे-तैसे भीड़ को थाने में घुसने से रोकने का प्रयास करते रहे। नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाइश देकर व वहां से खदेड़ कर तितर-बितर किया तब जाकर मामला शांत हुआ उधर, सुरेश का शव सैलाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है लोग अभी भी थाने के बाहर व अस्पताल में डटे हुए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH