क्या बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी कर रहे शादी , जवाब में दोनो ने कही यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी कर रहे शादी , जवाब में दोनो ने कही यह बात
भोपाल 30 जनवरी 2023 - हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी का नाम जोड़ा गया था। इसके बाद बागेश्वर धाम ने खुद इस बात का खंडन करते हुए जया को अपनी बहन बताया था। हालांकि, जया ने आज तक बागेश्वर धाम सरकार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे हमेशा कहती हैं कि उनका पहला प्यार 'भगवान कृष्ण' हैं और वे यह बात कई बार खुलेआम मंच से कहती नजर आईं हैं। जया किशोरी शादी को लेकर कहती हैं कि सही समय आने पर वे शादी जरूर करेंगी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक शर्त है, अब ये शर्त क्या है आइए जानते हैं।

बता दें कि जया किशोरी बेहद ही कम उम्र में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्त्रोत याद कर लिए थे। जया किशोरी अपने भजनों, कथाओं के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

जया किशोरी ने कई बार इस बात को लेकर अपने खुलकर विचार रखे हैं। उनका कहना है कि हां वो शादी जरूर करेंगी। क्योंकि वो भी एक सामान्य युवती की तरह ही हैं। जो शादी भी करेंगी, लेकिन उसमें अभी समय है। जया किशोरी के पिता भी उनकी शादी की बात कई बार कह चुके हैं।

जया किशोरी किससे शादी करेंगी, इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त जरूर रखी है। एक टीवी चैनल की ओर से साझा किए गए वीडियो में जया किशोरी ने बताया कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होगी तो ज्यादा उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो कभी भी अपने घर आकर खा सकेंगी। लेकिन अगर उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके माता-पिता भी उसी जगह आस-पास शिफ्ट हो जाएं।

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शादी करके किसी और के घर जाना पड़ेगा। आगे जया किशोरी कहती हैं कि अपने माता पिता के बिना वो अपनी लाइफ नहीं सोच सकती।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH