छत्तीसगढ़ - सिंहदेव के सुने मकान पर चोरो ने बोला धावा , 01 लाख नगद सहित 14 लाख का जेवर पार

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सिंहदेव के सुने मकान पर चोरो ने बोला धावा , 01 लाख नगद सहित 14 लाख का जेवर पार
अंबिकापुर 30 जनवरी 2023 - अंबिकापुर के मठपारा में युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंहदेव के सूने मकान में करीब 15 लाख की चोरी हो गई। शातिर चोर पीछे के रास्ते से एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर घर में घुसे थे। आरोपियों ने 01 लाख नगद और करीब 14 लाख के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।

युकां प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंहदेव का शहर के मठपारा में दो मंजिला मकान है। 27 जनवरी को वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने पैतृक निवास बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ गए थे। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस अंबिकापुर लौटे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। ग्राउंड फ्लोर पर उनके मां के कमरे की दो अलमारियां टूटी हुई थीं और उसमें रखे 01 लाख रुपए नगद, 10 सोने की अंगूठी, सोने और चांदी के पुराने पायल समेत कई जेवर गायब थे।

विष्णु देव ने तत्काल घटना की सूचना मणिपुर चौकी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विष्णु सिंह ने बताया कि चोरी कुल 15 लाख रुपए की हुई है, जबकि पुलिस 5-7 लाख रुपए की चोरी होना बता रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने सीढ़ी लगाकर एग्जॉस्ट फैन उखाड़ा और फिर उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए। आरोपियों की संख्या कितनी है, अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि उन्होंने बताया कि ये किसी एक आरोपी का काम नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH