राज्य सरकार ने देर रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , 11 IAS सहित 07 कलेक्टर बदले गए , देखे नाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राज्य सरकार ने देर रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , 11 IAS सहित 07 कलेक्टर बदले गए , देखे नाम
भोपाल 30 जनवरी 2023 - दो दिन बाद होने वाली कलेक्टर - कमिश्नर कांफ्रेंस से पहले सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए सात कलेक्टर बदल दिए। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं आशीष कुमार सिंह की जगह अब कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के कलेक्टर होंगे। ग्वालियर का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को बनाया गया है।

सामान प्रशासन विभाग द्वारा देर रात 11 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री के सचिव एवं सेल्वेंद्रन का रहा। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय और विमानन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए आयुक्त सह संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि, उनके पास पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक के साथ राजस्व विभाग के पदेन सचिव का दायित्व पहले की तरह रहेगा।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह अब प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम के साथ राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रहेंगे। बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन, डा. फटिंग राहुल हरिदास कलेक्टर सिवनी को बड़वानी, खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को कलेक्टर उज्जैन पदस्थ किया है। संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना रविंद्र कुमार चौधरी को कलेक्टर शिवपुरी, नगर निगम आयुक्त जबलपुर आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर अनूपपुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर क्षितिज सिंघल को कलेक्टर सिवनी बनाया है। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया है।

सहकारिता विभाग के सचिव विवेक पोरवाल को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष सिंह के प्रबंध संचालक राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का कार्यभार ग्रहण करने पर अनिरुद्ध मुखर्जी और सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के दायित्व से प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह मुक्त होंगे। एम सेल्वेंद्रन के आयुक्त कृषि सह संचालक का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रीति मैथिल इस दायित्व से मुक्त होंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH