मालगाड़ी के लोको पॉयलेट की ड्यूटी हुई खत्म तो बीच फाटक पर ट्रेन खड़ी कर चले गए घर , 17 घंटे बंद रहा फाटक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मालगाड़ी के लोको पॉयलेट की ड्यूटी हुई खत्म तो बीच फाटक पर ट्रेन खड़ी कर चले गए घर , 17 घंटे बंद रहा फाटक
टिमरनी 29 जनवरी 2023 - टिमरनी कस्‍बे में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है जँहा लोको पायलट की ड्यूटी खत्म हुई तो वे मालगाड़ी को रेलवे फाटक पर खड़ी कर चले गए। इसके चलते मालगाड़ी करीब 17 घंटे वहीं पर खड़ी रही। इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने से इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्कूली बच्चों से लेकर वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे समय फाटक के पास जाम लगा रहा।

दूसरे दिन शनिवार दोपहर को इटारसी से लोको पायलट और महिला गार्ड वहां पर पहुंचे, तब वे मालगाड़ी को आगे लेकर गए। जानकारी के अनुसार टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास ही रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तक मालगाड़ी खड़ी रही।

बताया जाता है कि यहां लोको पायलट व गार्ड की ड्यूटी खत्म हो गई थी। इसके चलते वे मालगाड़ी को वहीं पर खड़ी कर चले गए। इस कारण शुक्रवार रात 10 से शनिवार की दोपहर तीन बजे तक फाटक बंद रहा। बता दें, करताना क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोग इसी रेलवे फाटक से टिमरनी, हरदा सहित अन्य क्षेत्रों में आना-जाना करते हैं।

इस मामले में टिमरनी के स्टेशन मास्टर मिथुन सरोदे का कहना है की ड्राइवर (लोको पायलट) के 11 घंटे की ड्यूटी पूर्ण होने पर वे मालगाड़ी छोड़कर घर चले गए। दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था की गई। गार्ड और ड्राइवर के आने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH