छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षक देता था फेल करने की धमकी , छात्राओं ने स्कूल में की जमकर पिटाई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षक देता था फेल करने की धमकी , छात्राओं ने स्कूल में की जमकर पिटाई
नीमच 29 जनवरी 2023 - नयागांव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक श्यामसुंदर नारायणवाल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शनिवार को जब श्यामसुंदर नारायणवाल स्कूल पहुंचा तो पहले से खड़ी छात्राओं ने उसकी पिटाई कर दी। प्राचार्य ने बीच बचाव कर नारायणवाल को बचा कर कार्यालय में बैठा दिया। इसके बाद स्वजन पहुंचे तो छात्राओं ने रोते हुए आपबीती सुनाई। नारायणवाल को पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन छात्राओं के स्वजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस चौकी के बाहर स्वजन खड़े रहे। दोपहर करीब तीन बजे आक्रोशित स्वजन पुन: स्कूल पहुंचे, जहां प्राचार्य सीमा सोनी के साथ भी मारपीट कर दी।

बताया जाता है कि इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने प्ररकण दर्ज कर लिया है। शिक्षा विभाग ने उसे हटाने की तैयारी कर ली है। स्वजन ने बताया कि लंबे समय से यह शिक्षक लड़कियों से अश्लील हरकत कर रहा था। विरोध करने पर फेल करने की धमकी देता था। इससे वे डरी हुई थीं। स्वजन ने बताया कि कई बार लड़कियों ने प्राचार्य सोनी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी उसने छेड़छाड़ की थी। सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचार्य व जनप्रतिनिधियों सहित स्वजन से जानकारी ली। इसके बाद वे वहां से लौट गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH