निजी क्लीनिक में लगी भीषण आग , डॉक्टर दंपति सहित पाँच लोगो की जल कर मौत
झारखंड , 28-01-2023 6:19:32 PM
धनबाद 28 जनवरी 2023 - झारखंड के धनबाद में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के हाजरा क्लीनिक में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतको में डॉक्टर दंपति भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। दमकल की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

















