मध्यप्रदेश में सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश , भरतपुर में भी विमान हादसा , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मध्यप्रदेश में सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश , भरतपुर में भी विमान हादसा , पढ़े पूरी खबर
मुरैना 28 जनवरी 2023 - शनिवार का दिन वायुसेना के लिए बुरा साबित हुआ है। मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को एयरफोर्स के दो विमान क्रैश हो गए। इंडियन एयरफोर्स सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये दोनों विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुरैना से अभ्यास के लिए उड़ान भरने वाले ये दोनों विमान आपस में टकरा गए लेकिन डिफेंस सूत्रों का कहना है कि यह अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।

इंडियन एयरफोर्स सूत्रों (Indian Airforce Sources) ने कहा कि कोर्ट ऑफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या दोनों विमान हवा में टकराए हैं या नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुखोई-30 में दो पायलट थे जबकि मिराज-2000 में एक पायलट था।

मुरैना के डीएम ने जानकारी दी है कि हादसे वाली जगह के पास से दो पायलट्स को रेस्क्यू किया गया है। ये दोनों पायलट घायल हैं, उन्हें ग्वालियर शिफ्ट किया जा रहा है। तीसरे पायलट को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। प्रशासन और डिफेंस की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं।

डिफेंस सूत्रों ने बताया कि मुरैना के पास हुए हादसे की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले को लेकर सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना चीफ वीआर चौधरी से टच में हैं। हादसे को लेकर डिटेल्स जुटाई जा रही हैं। डिफेंस सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हादसे के बारे में एयर चीफ ने जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने उनसे वायुसेना के पायलट्स के बारे में जानकारी ली।

इससे पहले राजस्थान के भरतपुर में एक विमान क्रैश (Plane Crash in Bharatpur) होने की खबरें सामने आई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस विमान को वायुसेना का फाइटर जैट बताया जा रहा है लेकिन भरतपुर के डीसी आलोक रंजन ने इसे चार्टर्ड विमान बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर में हुआ हादसा जिले के पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास गिरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान में हवा में ही आग लग गई थी। विमान हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH