जेलर के घर और सरकारी आवास पर लोकायुक्त पुलिस का छापा , आय से अधिक संपत्ति का शक , कार्यवाही जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जेलर के घर और सरकारी आवास पर लोकायुक्त पुलिस का छापा , आय से अधिक संपत्ति का शक , कार्यवाही जारी
ग्वालियर 28 जनवरी 2023 -  मुरैना जेल में पदस्थ जेलर के ग्वालियर स्थित घर और मुरैना स्थित सरकारी आवास पर एक साथ लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि जेलर ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ रखी है। इसी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने एक साथ सुबह करीब 6:00 बजे ग्वालियर और मुरैना स्थित आवास पर दस्तक दी। खबर लिखे जाने तक ग्वालियर में कार्यवाही जारी थी, लेकिन मुरैना में सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था। इसके चलते ग्वालियर से एक टीम जेलर को अपने साथ लेकर करीब 9:30 बजे मुरैना के लिए निकल गई। अब मुरैना में सरकारी आवास का ताला खोलकर यहां भी सर्चिंग की जाएगी। अभी क्या संपत्ति मिली है इसका खुलासा नहीं हो सका है। कार्यवाही में शामिल लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं।

ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित सुरुचि होटल के पास कृष्णा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में रहने वाले हरिओम पाराशर मुरैना जेल में जेलर के पद पर पदस्थ है। मुरैना में ही उन्हें सरकारी आवास मिला है, लेकिन वह वहां नहीं रुक कर ग्वालियर में अपने निजी आवास में रहते हैं। वह रोज अप डाउन करते हैं। इसके बाद भी मुरैना में आवास ले रखा है। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा कर रखी है। लोकायुक्त पुलिस को मिली शिकायत की जांच की गई, इसके बाद एक साथ दो टीमों ने कार्रवाई शुरू की। सुबह 5:00 बजे टीमें अलग-अलग ठिकानों से कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पहली टीम गोला का मंदिर स्थित आवाज पहुंची और दूसरी टीम सुबह करीब 6:00 बजे मुरैना से सरकारी आवास पहुंचे। ग्वालियर स्थित आवास में जब टीम ने दस्तक दी तो यहां हरिओम पाराशर मिल गए। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई और पूरे घर की तलाशी लोकायुक्त पुलिस ने शुरू कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH