SECL की बंद पड़ी खदान में गैस का रिसाव , कोयला और कबाड़ चोरी करने घुसे चार लोगों की दम घुटने से मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
SECL की बंद पड़ी खदान में गैस का रिसाव , कोयला और कबाड़ चोरी करने घुसे चार लोगों की दम घुटने से मौत
शहडोल 27 जनवरी 2023 - शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL सोहागपुर क्षेत्र की बंद कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। SECL की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत हुई।

मृतकों में राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, कपिल विश्वकर्मा शामिल है। यह घटना गुरुवार की देर रात की है। सुबह खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। धनपुरी पुलिस का अमला मौके पर मौजूद है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। धनपुरी थाना प्रभारी रतनांबर शुक्ला ने बताया कि घटना रात में हुई है। बंद कोयला खदान में 4 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जांच की जा रही है कि घटना किस कारण से हुई है।

उन्‍होंने कहा कि पूरी जांचके बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। मालूम हो कि SECL सुहागपुर क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदानों से लगातार कोयला चोरी हो रहा है। इसके पहले भी इन बंद पड़ी कोयला खदानों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कालरी प्रबंधन की अनदेखी के कारण इस पर रोक नहीं लग पा रही है। कालरी प्रबंधन द्वारा बंद कोयला खदानों को पूरी तरह से मिट्टी डालकर बंद भी नहीं किया जाता है जिसके कारण यहां लोग कोयला कबाड़ चोरी करने के लिए अक्सर घुसते रहते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH