छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेलर निकला प्रधान पाठक संघ का प्रदेश अध्यक्ष , इनके कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान

राजनाँदगाँव , 27-01-2023 10:31:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेलर निकला प्रधान पाठक संघ का प्रदेश अध्यक्ष , इनके कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान
राजनांदगांव 27 जनवरी 2023 -  सहायक औषधि नियंत्रक को प्रधान पाठक लगातार ब्लैकमेल कर रकम की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत सहायक औषधि नियंत्रक ने पुलिस अधीक्षक से की थी। साथ ही रकम मांग के कई ऑडियो एवं मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ जमा किया था जाँच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार संजय सिंह झड़ेंकार राजनांदगांव में सहायक औषधि नियंत्रक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 28 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया। साथ में हाथ से लिखे एक आवेदन की छाया प्रति भी उन्हें भेजी गई। आवेदन पत्र कलेक्टर को उनके खिलाफ की गई शिकायत का था। मैसेज करने वाले ने अपना नाम जाकेश साहू बताया जाकेश साहू ने मैसेज में कहा कि आप के खिलाफ गड़बड़ियों की कई शिकायत मैंने कलेक्टर से की है। यदि शिकायत वापसी करवानी है तो वह आकर उनसे मिले। इस तरह लगातार 28 अक्टूबर से 14 जनवरी तक विभिन्न तरह से मैसेज और कॉल कर उनसे उनकी शिकायत कर नौकरी छुड़वाने की धमकी देकर रकम की मांग जाकेश साहू करता रहा। जाकेश साहू कभी ACB से शिकायत के नाम से तो कभी मंत्री को शिकायत कर नौकरी छुड़वाने की धमकी देकर रकम की मांग करता रहा।

रकम मांगने हेतु उसने सहायक औषधि नियंत्रक को कलेक्ट्रेट के सामने भी बुलाया और कार में बैठा कर रकम की मांग की। साथ ही उसने धमकाते हुए यह भी कहा कि वह अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत कर चुका है और पैसे लेकर ही उसने शिकायत वापिस ली है। यदि तुम्हारे खिलाफ की गई शिकायत वापस लेनी हो तो कम से कम पचास हजार रुपये तुम्हें व्यवस्था करके देनी होगी। अन्यथा घर परिवार को नुकसान पहुँचा दिया जाएगा। 

इस बात की लिखित शिकायत सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार (44) ने पुलिस अधीक्षक से लिखित में की। साथ ही शिक्षक द्वारा भयादोहन कर रकम की मांग करने संबंधी ऑडियो रिकॉर्डिंग वाह उसके मैसेजेस की स्क्रीन शॉट की छाया प्रति हुई सौंपी। एसपी के निर्देश पर जांच के बाद छुरियां थाने में शिक्षक जाकेश साहू (40) के खिलाफ भयादोहन व धमकी देने का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जाकेश साहू वर्तमान में राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पैरीटोला के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। और प्राथमिक प्रधान पाठक संघ का प्रदेश अध्यक्ष है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH