छत्तीसगढ़ - गणतंत्र दिवस समारोह से घर जा रही शिक्षिका को ट्रक ने मारी टक्कर , शिक्षिका की मौके पर ही मौत

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गणतंत्र दिवस समारोह से घर जा रही शिक्षिका को ट्रक ने मारी टक्कर , शिक्षिका की मौके पर ही मौत
दंतेवाड़ा 26 जनवरी 2023 - दंतेवाड़ा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्कूल से घर जा रही शिक्षिका को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, वही घटना के तत्काल बाद लोगों की भीड़ लग गई, शिक्षिका की मौत की खबर लगते ही स्कूल के साथ ही घर में मातम छा गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर आ पहुंची, जहां शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए गीदम थाना पुलिस का कहना था कि सुबह करीब 11 बजे के लगभग दंतेवाड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी सवार शिक्षिका रेणु ठाकुर को अपनी चपेट में ले लिया, यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका बायपास मार्ग कटियाररास रेलवे क्रासिंग के पास अपनी स्कूटी को साइड लगाकर फोन में बात कर रही थी, कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक द्वारा मोड़ में सही से नही मोड़ पाने के कारण स्कूटी सवार शिक्षिका को अपने चपेट में ले लिया, महिला शिक्षिका के सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और शव को उठाकर एंबुलेंस में रखकर अस्पताल ले गए, मृतिका शिक्षिका तुड़पारास प्राथमिक शाला में पदस्थ थी, शिक्षिका की मौत की खबर से जिला मुख्यालय में मातम पसरने के साथ ही घर में भी लोगों का हुजूम लगना शुरू हो गया, घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस केके नागवंशी कार्यवाही अपनी टीम के साथ मौके पर आ पहुंचे और मार्ग में जमा लोगों को हटाने के साथ ही मार्ग में फैले रक्त को भी धुलवाले का काम शुरू कर दिया गया, पुलिस ने बताया की ट्रक चालक को तत्काल ही पकड़कर थाने ले जाया गया है, जहां उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH