भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी पर हत्या का अपराध दर्ज , FIR दर्ज होने के बाद पार्षद हुआ फरार , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी पर हत्या का अपराध दर्ज , FIR दर्ज होने के बाद पार्षद हुआ फरार , जाने क्या है मामला
खंडवा 25 जनवरी 2023 - भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी पर मोघट पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पार्षद की पिटाई से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत हो गई थी। महिला पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता की पत्नी और आरोपित पार्षद की चाची है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुट गई है। बता दे कि सिंधी कालोनी में 03 जनवरी की रात में वार्ड क्रमांक 37 के भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी ने अपने चाचा कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद 63 वर्षीय प्रकाश गोस्वामी से विवाद किया था।

आरोप है कि पवन ने अपने चाचा और 57 वर्षीय चाची पूनम गौस्वामी के साथ मारपीट की। दोनों को बेरहमी से पीटा। चाची पूनम को घसीटते हुए मारपीट की। इससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। पूनम के शरीर की जगह-जगह हड्डियां टूटने से हालात गंभीर बनी हुई थी। सिंधी कालोनी में एक निजी अस्पताल में उपचार किया गया। कुल्हे की हड्डी टूटने पर बड़ा आपरेशन हुआ था। इस तरह से दो बार आपरेशन किया गया। पुलिस ने पवन पर प्रकरण दर्ज किया था। इस बीच 21 जनवरी को पूनम गोस्वामी की मौत हो गई थी।

जय और पवन दोनों पड़ोसी हैं। जय के पिता कांग्रेस से पूर्व पार्षद हैं और पवन वर्तमान में वार्ड 37 से भाजपा समर्थित पार्षद है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं और पुराने घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।

22 जनवरी को मृतिका पूनम गोस्वामी की मौत हो गई थी। इसके बाद मोघट थाना के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन करने वालों में मृतका के स्वजन, रिश्तेदार समेत कांग्रेस नेता इंदल सिंह पवार सहित अन्य नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार में पार्षद पर हत्या की धारा 302 में कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH