छत्तीसगढ़ - खुलेआम बाइक की टंकी पर प्रेमिका को बैठाकर कर रहा था रोमांस , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर लगा रोने

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खुलेआम बाइक की टंकी पर प्रेमिका को बैठाकर कर रहा था रोमांस , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर लगा रोने
दुर्ग 23 जनवरी 2023 - भिलाई शहर में एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। जिसमें युवक युवतियों का दो जोड़ा चलती बाइक पर बेशर्मी करते नजर आ रहे थे। युवक बाइक चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर बैठकर उसे गले से लगाए हुए है। बारी बारी से दोनों जोड़े ने एक दूसरे का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित कर दिया। यह वीडियो गुरुद्वारा चौक नेहरू नगर से जुनवानी जाने वाले मार्ग और टाउनशिप में बनाया गया।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धारा के तहत प्राथमिकी की और शाम तक दोनों जोड़े को गिरफ्तार भी किया। कल तक जो युवक, लड़की को बाइक की टंकी पर बैठाकर हीरोपंती कर रहे थे, वे पकड़े जाने पर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोने लगे। अपने किए की माफी मांगने लगे। जब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि एक युवक ने साल भर पहले चोरी की गाड़ी खरीदी थी और उस पर अपनी गर्लफ्रेंड को घुमा रहा था। ये जानकारी सामने आने पर अलग से जांच शुरू की गई है।

बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले ही यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया था। वाहन चालकों से अपील की थी कि वे हेलमेट पहनें और तेज रफ्तार में बाइक न चलाएं, लेकिन इन युवा जोड़ों ने तो सामाजिक मर्यादा के साथ साथ यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा दीं। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवकों ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के सामने टंकी पर बैठाकर गाड़ी चला रहे थे।

वे दोनों बारी बारी से बाइक की टंकी पर अपनी अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर वीडियो बनवा रहे थे। सामने बैठी दोनों युवतियां भी अपने अपने साथी युवकों को गले लगाकर बेशर्मी कर रही थी। उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनका फेसबुुक लाइव किया। जिसमें एक आरोपित रोता हुआ अपने किए की माफी मांग रहा था। फेसबुक लाइव देखने के बाद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे सही ठहराया।

पुलिस ने इस मामले में चौहान टाउन निवासी उदय सिंह उसकी गर्लफ्रेंड मंजू साहू और फरीद नगर निवासी जावेद खान व उसकी गर्लफ्रेंड हेमलता साहू को गिरफ्तार किया है। मंजू साहू और हेमलता साहू सगी बहनें हैं। वो दोनों बेमेतरा की रहने वाली है और वर्तमान में जवाहर नगर में किराये पर रहकर काम करती हैं। वहीं उदय सिंह की फर्नीचर की दुकान है। ये चारों आरोपित एक ही जिम में वर्कआउट करने के लिए जाते हैं। वहीं पर इनकी दोस्ती हुई थी। शनिवार को जिम से निकलने के बाद ही ये लोग पहले जयंती स्टेडियम गए थे।

वहां से घूमते हुए पुष्पक नगर की ओर गए। पहले वीडियो में उदय सिंह अपनी गर्लफ्रेंड मंजू साहू को बाइक की टंकी पर बैठाकर गाड़ी चला रहा था और पीछे से स्कूटी पर चल रहे जावेद और हेमलता ने उसका वीडियो तैयार किया। दूसरे वीडियो में जावेद खान अपनी गर्लफ्रेंड हेमलता साहू को बाइक की टंकी पर बैठाकर गाड़ी चला रहा था और उदय व मंजू उसका वीडियो बना रहे थे। आरोपित उदय सिंह ने साल भर पहले इस बाइक को नौ हजार रुपये में खरीदा था और बिना नंबर के उसे चला रहा था। जांच में पता चला है कि ये बाइक साल भर पहले राजनांदगांव जिले से चोरी हो गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH