छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

सूरजपुर , 20-01-2023 11:12:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
सूरजपुर 20 जनवरी 2023 - सूरजपुर जिले के कॉलेज रोड पर रिलेशनशिप में रह रही महिला का उसी के घर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला नगर के कॉलेज रोड इलाके का है। 

जानकारी के अनुसार मृतका फुलासो बाई उर्फ निशा एक युवक रतन देवांगन के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पड़ोसियों के अनुसार कल रात मृतका और रतन के बीच  झगड़ा हुआ था। सुबह जब पड़ोसी निशा के घर का दरवाजा खुलवाने गए, तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शंका होने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, तब वहां निशा की लाश पड़ी हुई थी।

मृतका के शरीर पर तमाम चोट के निशान हैं। साथ ही घर के कई हिस्सों में खून के दाग भी पडे़ हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि मृतका की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं मृतका के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला युवक फरार बताया जा रहा है, जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे उस युवक का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस PM रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें मौत के सही वजह का पता चल सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH