बाइक को टक्कर मारने के बाद मकान में घुसी बारातियों से भरी बस , हादसे में दो की मौत और पांच घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाइक को टक्कर मारने के बाद मकान में घुसी बारातियों से भरी बस , हादसे में दो की मौत और पांच घायल
विदिशा 20 जनवरी 2023 - विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के चक पाटनी गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी एक बस ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया, जिसमें बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी, जिस कारण बस में सवार पांच बाराती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को रेस्‍क्‍यू किया।

जानकारी के मुताबिक भोपाल-बैतूल मार्ग पर चलने वाली ये बस बारात लेकर जा रही थी। सभी नर्मदापुरम जिले के डोलरिया गांव से बीना शादी में गए थे। बीना से वापस आते वक्त ये हादसा हुआ। यहां ग्यारसपुर के नादौर गांव के दो मजदूर बाइक पर काम के लिए निकलते थे, तभी नेशनल हाईवे पर बस की चपेट में आ गए। घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई गई है। सूचना लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

विदिशा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि बाइक सवार सड़क क्रास कर रहे थे। उनके अचानक सामने आने से बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई पास में ही एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। घटना में बस चालक सहित 5 बाराती घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 55 बाराती थे। दूल्हा-दुल्हन एक अलग वाहन से आ रहे थे। बस के शेष सभी बारातियों को स्थानीय प्रशासन ने अलग वाहन से उनके गांव भेजने का इंतजाम किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH