छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पायलट वाहन दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत और तीन घायल

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पायलट वाहन दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत और तीन घायल
अंबिकापुर 20 जनवरी 2023 -  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट वाहन के पलटने से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अंबिकापुर अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। घटना गुरुवार देर रात एक से दो बजे के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अंबिकापुर में आज से हो रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सड़क मार्ग से अंबिकापुर जा रहे थे। उनके काफिले में शामिल पायलट वाहन की गति तेज थी। उदयपुर नर्सरी के समीप चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया तेज गति की पायलट वाहन सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। वाहन में चालक सहित चार पुलिस कर्मचारी सवार थे। सभी को तत्काल घटनास्थल से उठाकर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यह जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रधान आरक्षक रविशंकर 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। घायलों में रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ , पैर कमर में चोट है वही अनिल पैकरा (32) के सीना, गला और कमर में चोट आई है।

घायलों के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को संजीवनी 108 एंबुलेंस से देर रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करा दिया गया है घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दुख व्यक्त किया है। अस्पताल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे उपस्थित रहे।

बता दें कि आज से अंबिकापुर में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है इसी बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सड़क मार्ग से बिलासपुर से अंबिकापुर आ रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। अन्य भाजपा नेता, वह वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्ग ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचने वाले हैं। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन सड़क मार्ग से झारखंड के गढ़वा व छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज होते हुए देर रात अंबिकापुर पहुंचे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH