नाबालिग के घर में घुस कर युवकों ने किया हंगामा , डर कर कुएं में कूदी नाबालिग , पुलिस ने जताया प्रेम त्रिकोण का शक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के घर में घुस कर युवकों ने किया हंगामा , डर कर कुएं में कूदी नाबालिग , पुलिस ने जताया प्रेम त्रिकोण का शक
बैतूल 18 जनवरी 2023 - बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ में 17 साल की किशोरी के घर पहुंचकर पांच युवकों ने हंगामा कर दिया। धारदार हथियार और राड लेकर आए युवकों के द्वारा किशोरी को धमकाया गया। इससे परेशान होकर वह घर से निकली और गांव में स्थित कुंए में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे समय रहते कुएं से बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना मंगलवार शाम की है। युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। घटना से गुस्‍साए ग्रामीणों ने किशोरी के घर में घुसकर हंगामा करने वाले दो युवकों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने युवकों की कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

बोरदेही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मुलताई के दो युवक अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार को किशोरी के घर गए और उसे धमकाया गया। इससे परेशान होकर किशोरी कुंए में कूद गई थी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों और किशोरी के बयान अभी नही लिए गए हैं। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के द्वारा मुलताई के नीतेश और उदय को पुलिस के हवाले कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH