रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्‍टर ट्राली सहित पलटा , हादसे में चालक सहित दो की मौत और दो घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्‍टर ट्राली सहित पलटा , हादसे में चालक सहित दो की मौत और दो घायल
बैतूल 18 जनवरी 2023 - कोतवाली थाना क्षेत्र के चिखलार गांव के पास बुधवार की सुबह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-रानीपुर मार्ग पर माहरुख नदी के समीप बैतूल की ओर रेत लेकर आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक समेत एक युवक की गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम रिंकू और सतीश बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में राजन चौहान और सोनू नामक दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि रेत लेकर आते वक्त ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को बचाने का प्रयास किया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। बता दें कि यहां पर रेत का अवैध खनन धड़ल्‍ले से जारी है। रेत खदानों का ठेका होने के बाद अब तक अनुबंध नही हुआ है, जिससे एक भी वैध खदान से खनन शुरू नही हो सका है। इसी कारण रानीपुर, घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की नदियों, नालों से बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर, डंपरो के माध्यम से रेत का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। पुलिस और खनिज विभाग के द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर कोई कारवाई नही की जा रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH