बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़े यूपी के 5 शातिर अपराधी , 6 देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस जब्त ,,

बिलासपुर , 30-07-2020 11:16:04 PM
Anil Tamboli
बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़े यूपी के 5 शातिर अपराधी , 6 देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस जब्त ,,
बिलासपुर 30 जुलाई 2020 - लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के बदमाश छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गए हैं। बिलासपुर रेंज में हो रही चोरी, लूट की घटनाओं के मद्देनजर चेकिंग पाइंट लगाकर संदिग्धों और बाहरी जिलों से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिचरी रपटा चेकिंग पाइंट में की जा रही चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाला आरोपी शैलेष कोहली संदिग्ध अवस्था में मिला. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसी के जिले से आकर भारतीय नगर में रह रहे दो साथियों राहुल कुमार और सुनील कमल के पास दो देशी कट्टा है। उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आकर यदुनंदन नगर में रह रहे सुजीत कुमार और लवकुश तिवारी को देशी कट्टा देने की बात भी बताई। आरोपी के बयान के आधार पर सभी से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। इनके अलावा अन्य प्रकरण में कतियापारा निवासी शनि चौधरी से भी कट्टा बरामद किया गया है।

आरोपी करते हैं प्रापर्टी डीलिंग का काम

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने बताया, कि 6 देशी कट्टे और तीन नग कारतूस के साथ छह आरोपी पकड़ाए हैं, जिनमें से यूपी के पांच और बिलासपुर का एक आरोपी शामिल है। मामले का मुख्य आरोपी यूपी के कन्नौज का रहने वाला शैलेष कोहली लॉकडाउन के दौरान इन हथियारों को बेचने के लिए लाया था, जिसे नौ से दस हजार में बेचा करता था। पकड़े गए आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH