छत्तीसगढ़ - निजी क्‍लीनिक में युवती की पंखे से लटकी मिली लाश , प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निजी क्‍लीनिक में युवती की पंखे से लटकी मिली लाश , प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका
दुर्ग 15 जनवरी 2023 - भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करने वाली युवती ने क्लीनिक के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बड़ी बहन भी उसी क्लीनिक में काम करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को उसका किसी से फोन पर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद वो किसी को नजर नहीं आई। उसकी बड़ी बहन को लगा कि वो घर चली गई होगी, लेकिन उसने क्लीनिक के ही कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 एचएससीएल क्वाटर निवासी शिल्पी ठाकुर (20) और उसकी बड़ी बहन श्वेता ठाकुर सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित डा. वर्मा के आई क्लीनिक में काम करते थे। शनिवार की शाम को करीब सात बजे शिल्पी ठाकुर क्लीनिक से गायब हो गई। उसकी बड़ी बहन श्वेता ठाकुर ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। श्वेता को लगा कि शिल्पी घर चली गई होगी। रात में क्लीनिक बंद करने के बाद जब श्वेता घर पहुंची तो वहां शिल्पी नहीं मिली। इसके बाद उसने डा. वर्मा को फोन कर इसकी जानकारी दी।

क्लीनिक की एक चाबी शिल्पी के पास भी रहती थी तो डाक्टर वर्मा को लगा कि हो सकता है कि शिल्पी क्लीनिक में ही चली गई होगी। डा. वर्मा और शिल्पी की बहन श्वेता रात में क्लीनिक पहुंचे, लेकिन क्लीनिक का ताला बाहर से बंद मिला। उन्हें संदेह हुआ तो वे क्लीनिक खोलकर अंदर गए और ऊपर वाले वाले कमरे को देखा तो कमरा अंदर से बंद मिला। शिल्पी के नंबर पर फोन करने पर कमरे के अंदर से मोबाइल की आवाज सुनाई दी।

इसके बाद डा. वर्मा ने आसपास के लोगों को बुलवाया और उनकी मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर जाकर देखा तो शिल्पी की लाश फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका की बहन श्वेता ठाकुर ने पुलिस को जानकारी दी है कि शनिवार की शाम को शिल्पी का फोन पर किसी से झगड़ा हो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है और शिल्पी की उसके प्रेमी से ही लड़ाई हुई होगी। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH