एनीकट हुआ चोरी , दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी कलेक्टर को नही मिला एनीकट , FIR दर्ज कराने का निर्देश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एनीकट हुआ चोरी , दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी कलेक्टर को नही मिला एनीकट , FIR दर्ज कराने का निर्देश
गुना 14 जनवरी 2023 - जिले की चांचौड़ा तहसील के ग्राम कुसुमपुरा में कागजों में बना एनीकट (बांध) पोर्टल पर तो दिख रहा है, लेकिन छह लाख का यह एनीकट मौके पर नहीं है। कलेक्टर इस एनीकट को दो घंटे तक गांव की हर लोकेशन पर जिला पंचायत सीईओ के साथ खोजते रहे। इंजीनियर से लेकर सचिव कलेक्टर को गलत जानकारी देते रहे। उधर, कलेक्टर को एनीकिट नहीं मिला, तो वह गुना लौट आए। उन्होंने दोबारा मनरेगा की टीम एनीकट खोजने भेजी। वहीं कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद भी एनीकट मौके पर नहीं मिलता है, तो सीसी स्वीकृत करने वाले AE और उपयंत्री पर FIRदर्ज की जाएगी।

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. और जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक ने कुसुमपुरा गांव में जाकर निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि मुझे पोर्टल में इस गांव में एनीकट दिखाई दे रहा है। लेकिन गांव में किस जगह एनीकट बना हुआ है, नजर नहीं आ रहा। उसके बाद एई संतोष वरुण, उपयंत्री राजीव सारस्वत और सचिव फूलसिंह भील ने कलेक्टर को लोकेशन की गलत जगह बताई। गांव में दो घंटे तक जब एनीकट नहीं मिला, तो पास के गांव श्यामपुरा में वह एनीकट की जानकारी देते नजर आए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल पर कुसुमपुरा गांव में एनीकट दिख रहा है, तो श्यामपुरा में एनीकट कैसे हो सकता है।

कलेक्टर दो घंटे तक एनीकट खोजते रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के दस्तावेजों में एनीकट कुसुमपुरा में दिख रहा है, तो मौके पर क्यों नहीं है। एनीकट की सीसी जारी करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, अब कलेक्टर अधूरे निर्माण कार्य और एनीकट गायब होने को लेकर दोबारा जांच करा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को मिल जाएगी। वहीं सीसी जारी करने के बाद भी छह निर्माण कार्य भी माैके पर अधूरे मिले है। वहीं दूसरी ओर तालाब में दो लाख रुपये का काम दिखाकर 13 लाख रुपये भी निकाल लिए, जिसकी जांच भी की जाएगी।

इस मामले में गुना के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. ने बताया कि कुसुमपुरा गांव में पोर्टल पर एनीकट दिख रहा है, लेकिन मैंने दो घंटे तक गांव में एनीकट को तलाश किया पर मिला नहीं AE , उपयंत्री और सचिव ने गलत जानकारी दी थी। सीसी जारी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। दोबारा जांच के लिए गांव में अफसरों की टीम भेजी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH