मध्यप्रदेश में दिखी तालिबानी फरमान की झलक , प्रेमी के संग भागने पर महिला को दी ऐसी सजा की ,,

मध्य प्रदेश , 30-07-2020 8:58:26 PM
Anil Tamboli
मध्यप्रदेश में दिखी तालिबानी फरमान की झलक , प्रेमी के संग भागने पर महिला को दी ऐसी सजा की ,,
झाबुआ 30 जुलाई 2020 - मध्यप्रदेश के झाबुआ में प्रेम-प्रसंग पर तालिबानी फरमान सुनाए जाने का मामला सामने आया है , तालिबान की तर्ज पर सुनाए गए फरमान के बाद महिला ने अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाई ।
महिला जब पति को कंधे पर बिठाकर चल रही थी तो पीछे-पीछे लोग लट्‌ठ लिए उसे तेजी से आगे बढ़ने का कह रहे थे।

यह मामला पारा चौकी के छापरी रनवास गांव की है घटना के बाद पुलिस ने पति समेत 07 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

झाबुआ जिले में एक बार फिर से प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को तालीबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आए के बाद पुलिस ने मामले में पति सहित 07 लोगाें पर केस दर्ज किया है। वीडियो में महिला पति को कंधे पर बिठाकर सड़क से जाती दिखाई दे रही है। लोग महिला के साथ पीछे से मारपीट भी कर रहे हैं। महिला बार-बार दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पारा चौकी क्षेत्र के छापरी रणवास गांव की घटना है। पति-पत्नी में विवाद के बाद गांववालों ने महिला को ऐसी सजा दी थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 07 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लोगों की मानें तो महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पता चलने पर उसे गांव लाया गया। यहां महिला को पति को कंधे पर बिठाकर गांव के चक्कर लगाने की सजा सुनाई गई। महिला जब सजा भुगत रही थी तो साथ चल रहे लोग उसका वीडियो बना रहे थे। झाबुआ जिले में पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।

सोर्स - दैनिक भास्कर 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH