राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन पर कोरोना का संकट , पुजारी सहित कई लोग हुए कोरोना संक्रमित ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन पर कोरोना का संकट , पुजारी सहित कई लोग हुए कोरोना संक्रमित ,,
अयोध्या 30 जुलाई 2020 - अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन आयोजन पर कोरोना संकट मंडराने लगा है। राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य
पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं चार पुजारियों में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। उन्हें होम क्वारनटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिन्हें क्वारनटीन किया गया है।

बता दे कि राम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम 05 अगस्त को होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 200 लोग शिरकत करने वाले हैं। कोरोना संक्रमण के मध्येनजर भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए ज्यादा लोगों को न्योता नहीं जा रहा है सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

कोरोना के कारण भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जन्म भूमि परिसर में 50-50 लोगों के अलग-अलग ब्लॉक में करीब 200 लोग मौजूद होंगे। 50 की संख्या में देश के बड़े साधु-संत मौजूद रहेंगे, 50 की संख्या में देश के बड़े नेता और आंदोलन से जुड़े लोग रहेंगे। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह शामिल हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए वैसे तो 05 अगस्त तय है लेकिन 03 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा. इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की जाएगी कि वो अपने घरों के बाहर दिए जलाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH