छत्तीसगढ़ - कोरोना के बाद अब चिकनपाक्स का कहर , अब तक 51 मरीजो की पुष्टि , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
बालोद , 13-01-2023 8:21:46 AM
बालोद 13 जनवरी 2023 - गुरुर ब्लाक के ग्राम चंदन बिरही में चिकनपाक्स के दो और नए मरीज सामने आए हैं। अब तक कुल 51 मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि ग्राम चंदनबिरही मे चिकनपाक्स के मरीजों की संख्या मे अचानक बढ़ोत्तरी होने से गांव में हलचल और ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई हैं। जिसके चलते स्वास्थ विभाग द्वारा मामले की जानकारी स्वास्थ कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को CMHO भी गांव पंहुच लोगों का हालचाल जाना और निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देशित किया।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस गांव में ज्यादातर मरीजों में बच्चे भी शामिल है। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर जाकर चिकन पाक्स के मरीजों का निरीक्षण और जांच किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को किसी अन्य ग्राम जाने से मना किया जा रहा है, ताकि संक्रमित मरीज किसी अन्य गांव के मड़ई मेले में जाकर लोंगों को संक्रमित न कर सके और इसे अन्य ग्रामों में फैलने से रोका जा सके। बाहर से आए हुए व्यक्तियों को गांव में आने से भी मनाही की जा रही है, जिससे उन्हे संक्रमित होने से बचाया जा सके। बता दें कि यह बीमारी लोगो के सम्पर्क मे आने से फैलने वाला बीमारी है जो एक दूसरे के सम्पर्क मे आने से लगातार फैलता है। इसे कम करने के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाने का परामर्श स्वास्थ विभाग द्वारा दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर ब्लाक स्थित चंदनबिरही गांव में बीते दिन 45 बच्चे समेत 49 ग्रामीण चिकनपाक्स से पीड़ित पाए गए हैं। इन सभी को बुखार, खुजली, सर्दी और शरीर में लाल दाने की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों का उपचार कर रहा है। संक्रमण न फैले इसलिए एक-दूसरे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार चिंदनबिहरी गांव में चिकनपाक्स से पीड़ितों में तीन लोगों की ही उम्र 18 वर्ष से अधिक है।
इस मामले में बालोद जिले के CMHO जे.एल.ए.उईके का कहना है की गांव में चिकनपाक्स के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मानिटरिग कर जांच और निरीक्षण किया जा रहा है।
















