युवती के खाते से हुआ 09 लाख 86 हजार का लेन देन , बैंक ने संपर्क किया तब हुआ चौकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती के खाते से हुआ 09 लाख 86 हजार का लेन देन , बैंक ने संपर्क किया तब हुआ चौकाने वाला खुलासा
पिपलियामंडी 11 जनवरी 2023 - ग्राम सूपड़ा की 26 वर्षीय युवती को अनाथ योजना में आर्थिक लाभ देने के नाम पर खाता खुलवाकर उसमें लाखो का लेन-देन करने का मामला सामने आया है। बैंक ने युवती के खाते में अधिक लेन-देन होने पर युवती से सम्पर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। युवती ने थाने में आवेदन देकर धोखाधड़ी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने अपने भाई व अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि यूनाइटेड बैंक में उसका अकाउंट था। उसी से संबंधित लेन-देन नहीं होने के चलते युवती ने पीएनबी बैंक सर्विस उपभोक्ता शिकायत सेंटर पर काल किया था।

11 दिसंबर 2022 को युवती के पास 6026407047 से काल आया ओर शिकायत का निदान करने की बात कहते हुए नया अकाउंट एक्सिस बैंक में खुलवाने की बात कही। धोखाधड़ी करने वाले ने अनाथ योजना से 11 हजार रुपये खाते में आने की भी कहा था।

युवती ने एक्सिस बैंक की गुडभेली शाखा पर नया खाता खुलवाकर पांच हजार रुपये जमा किये थे। युवती ने पुलिस को बताया की खाता खोलने के बाद धोखाधड़ी करने वाले ने मुझसे मेरे मोबाइल में (अन्य डेस्क) एप्प डाउनलोड करवाया उसके बाद न मुझे कोई मेसेज मिली न जानकारी मिली। इसी बीच 16 दिसंबर 2022 से नौ जनवरी 2023 तक मेरे खाते में 09 लाख 86 हजार 02 सौ 36 रुपये डाले और अन्य कही ट्रांसफर कर दिए। मंगलवार को बैंक का फोन मुझे आया तो मैं शिकायत करने पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH