महिला ITI का एकाउटेंट और सफाई कर्मी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ITI का एकाउटेंट और सफाई कर्मी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
जबलपुर 09 जनवरी 2023 - एमपी के जबलपुर स्थित महिला ITI के एकाउटेंट को लोकायुक्त की टीम ने दीनदयाल चौक के पास 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एकाउटेंट प्रदीप पटेल द्वारा सफाई कर्मी के जरिए रिश्वत ली जाती रही. लोकायुक्त टीम ने मौके से सफाई कर्मी को भी पकड़ा है. लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था. इस संबंध में लोकायुक्त SP संजय साहू ने बताया कि शुभम रैदास के पिता किशनलाल रैदास महिला ITI में चपरासी के पद पर कार्यरत रहे. जिनकी 07 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो गई, पिता की जीआईए की राशि 125000 निकलना थी. उक्त राशि निकाली के लिए शुभम ने आवेदन दिया।

जिस पर ITI के एकाउटेंट प्रदीप पटेल पिता स्वर्गीय आर.पी. पटेल उम्र 51 वर्ष निवासी सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड मॉडल रोड शास्त्री ब्रिज जबलपुर ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. शुभम रैदास ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की. इसके बाद आज शुभम ने एकाउटेंट प्रदीप पटेल को रिश्वत देने के लिए फोन किया तो उसने इंडियन काफी हाउस के पीछे कार बाजार 2 के सामने दीेनदयाल चौक बुला लिया. जहां पर एकाउटेंट प्रदीप पटेल के कहने पर शुभम ने ITI के सफाई कर्मी त्रिलोकी नाथ पिता शंकरलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल को रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपए दी, त्रिलोकी ने रुपए लेकर एकाउटेंट प्रदीप पटेल को दिए तभी लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके , मंजू किरण तिर्की , भूपेंद्र कुमार दीवान सहित अन्य ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया. लोकायुक्त टीम की दबिश से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH