घने कोहरे की वजह से शताब्‍दी , राजधानी एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट , देखें ट्रेनों के नाम और नंबर

मध्य प्रदेश , 06-01-2023 10:38:12 AM
Anil Tamboli
घने कोहरे की वजह से शताब्‍दी , राजधानी एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट , देखें ट्रेनों के नाम और नंबर
भोपाल 06 जनवरी 2023 - कोहरे के कारण लगातार देरी से चल रही ट्रेनों का असर भोपाल रेल मंडल की गाड़ियों पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस को 45 मिनट की देरी से चलाया गया। रानी कमलापति से शताब्दी को दोपहर 3.15 की जगह शाम चार बजे रवाना किया गया। इसके अलावा हजरत निजमुद्दीन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को भी 1.45 घंटे रीशेड्यूल किया गया। इसके पूर्व नई दिल्ली से रानी कमलापति के बीच चलने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट की देरी से दोपहर 3.45 पर रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंंची। रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी के अलावा जबलपुर से चलने वाली 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को 1.30 घंटे रीशेड्यूल कर चलाया गया।

इसके अलावा दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भोपाल होकर चलने वाली तीन गाड़ियां साढ़े तीन घंटे की देरी से चली। इसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इस कारण ट्रेनों को दूसरी ओर चलाने से पहले रीशेड्यूल किया जा रहा है।

गाड़ी का नंबर और नाम स्टेशन चलने का समय रीशेड्यूल के बाद समय :- 

01 - 12190 महाकौशल एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन दोपहर 2.33 दोपहर 3.55

02 - 12191 श्रीधाम सुपरफास्ट हजरत निजामुद्दीन दोपहर 2.05 शाम 5.35

03 - 22222 राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन शाम 4.55 शाम 6.40

04 - 22181 जबलपुर निजामुद्दीन जबलपुर दोपहर 3.30 शाम 5 बजे

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH