छात्रा का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल , वायरल करने की धमकी देकर किया अप्राकृतिक कृत्य

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छात्रा का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल , वायरल करने की धमकी देकर किया अप्राकृतिक कृत्य
इंदौर 06 जनवरी 2023 - इंदौर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक 14 साल की छात्रा से अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने छात्रा के दोस्त और दोस्त के साथी के खिलाफ रेप , पॉक्सो एक्ट और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बेटमा इलाके में रहने वाली स्टूडेंट की शिकायत पर उसके दोस्त महेन्द्र सोलंकी (21) और समीर खान (24) के खिलाफ छेड़छाड़, रेप, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। महेन्द्र स्टूडेंट का पहले से दोस्त है, जिसने लड़की का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महेंद्र मजदूरी करता है जबकि समीर का स्क्रैप का कामकाज है।

छात्रा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि महेन्द्र सोलंकी उसके घर के पास ही रहता है। जिसे वह अच्छे से जानती पहचानती है। महेन्द्र का छात्रा के यहां आना-जाना भी था। चार माह पहले छात्रा के घर पर कोई नहीं था। महेन्द्र ने इस दौरान बाथरूम में नहाते समय कुछ वीडियो बनाए और फोटो भी ले लिए थे। छात्रा को इसकी जानकारी नहीं थी। 8 नवंबर 2022 को महेन्द्र ने छात्रा को बुलाया और मोबाइल में वीडियो और फोटो बताए। छात्रा इस बात से डर गई। महेन्द्र ने इस दौरान छात्रा से कहा कि जैसा वह कहता है वैसा करना पड़ेगा। वह डर के चलते अपने मामा के यहां चली गई। इसके बाद लगातार महेन्द्र मोबाइल पर कॉल कर बात करने के लिए दबाव बनाता रहा, लेकिन उसने कहा कि वह अभी फोटो वायरल नहीं करेगा।

30 दिसंबर के दिन सुबह महेन्द्र ने कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने कहा कि एक बार वह मिलने बेटमा आ जाए, फिर वो सारे फोटो और वीडियो उसके सामने ही डिलीट कर देगा। छात्रा ने बताया कि वह अपने मामा को बिना बताए घर से निकल गई। करीब 6 बजे बस से देपालपुर रोड पर पहुंची। यहां महेन्द्र के साथ बाइक पर समीर उसके पास पहुंचा और छात्रा को बाइक पर बैठाया। इसके बाद दोनों उसे समीर के गोदाम पर ले गए। यहां महेन्द्र ने चाकू निकाला और कपड़े उतारने को कहा।

समीर ने छात्रा को पकड़कर कहा कि तुझे मुस्लिम धर्म में लाकर मुस्लिम बनाएंगे। मैं तुझसे निकाह कर लूंगा, जिससे तेरी जिंदगी सुधर जाएगी। मना करने पर आरोपियों ने फिर से मारपीट की। समीर और महेंद्र ने अननैचुरल सेक्स किया। रात में लोडिंग वाहन में घर के बाहर छोड़ गए। दो दिनों तक परिवार के लोग अचानक घर से गायब होने को लेकर पूछताछ करते रहे। बाद में पीड़ित छात्रा ने पूरी वारदात बताई, तब परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पीड़ित छात्रा के बयान के बाद पुलिस को मामले में 15 से गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और लोडिंग वाहन भी जब्त कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों से चाकू के साथ ही जिस मोबाइल से छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया था, वह भी जब्त कर लिया है। वहीं छात्रा के 164 में बयान भी करवाए गए हैं। सीआरपीसी (Criminal Of Procedure) धारा 164 के बयान महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होते हैं।

DB

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH