मध्याह्न भोजन में मिला था मांस का टुकड़ा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बर्खास्त और सुपरवाइजर निलंबित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मध्याह्न भोजन में मिला था मांस का टुकड़ा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बर्खास्त और सुपरवाइजर निलंबित
रायसेन 05 जनवरी 2023 - नगर के वार्ड क्रमांक तीन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मध्याह्न भोजन के तहत सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने के मामले की जांच के बाद कलेक्टर अरविंद दुबे ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान व सहायिका सुषमा यादव की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सुपरवाइजर सुनीता रजक को निलंबित किया गया है। आंगनवाड़ी में मध्याह्न भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह जय मां भवानी को ब्लैक लिस्ट करने आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं। कलेक्टर दुबे ने बताया कि मंगलवार को सुबह आंगनवाड़ी केंद्र के मध्याह्न भोजन में मांस का टुकड़ा मिलने की शिकायत पर तुरंत SDM एल.के. खरे से जांच कराई गई पशु चिकित्सा विभाग से मांस का टुकड़ा होने की पुष्टि हुई है।

SDM की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामला की गंभीरता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की घोर लापरवाही के कारण उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया है। सुपरवाइजर को भी दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस केंद्र में मध्याह्न भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूह को निलंबित करते हुए ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को शहर के वार्ड तीन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जब बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत आलू की सब्जी वितरित की गई तो भगोने में एक मांस का टुकड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलते ही पालकों ने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर हंगामा किया और बच्चों को भोजन कराने से इन्कार करते हुए चले गए थे। इस केंद्र में चालीस बच्चे अध्ययन करते हैं। सूचना मिलते ही SDM खरे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए मांस का टुकड़ा जब्त कर परीक्षण के लिए भिजवाया था।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपक संकत ने भी इस मामले की विभागीय जांच कराते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सुपरवाइजर को नोटिस जारी किए थे दीपक संकत का कहना है कि तीनों ने नोटिस का समय पर जबाव प्रस्तुत नहीं किया। कलेक्टर के आदेशानुसार तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है स्वसहायता समूह की सेवाएं भी समाप्त करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH