प्रदेश के गृहमंत्री की दो टूक चेतावनी , चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश के गृहमंत्री की दो टूक चेतावनी , चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
भोपाल 05 जनवरी 2023 - मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है। इस पर्व के मौके पर पतंगबाजी भी खूब होती है। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे पर रोक के बावजूद बाजार में यह खूब बिकता है। चायनीज मांझे के इस्‍तेमाल के चलते लगातार दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। चाइनीज मांझे की वजह से लोगों की मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे ही मामलों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने इस मामले में सख्‍त रुख अपनाया है।

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने यह घोषणा की है कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकता है। उन्‍होंने चाइनीज मांझा बेचने वालों को खबरदार करते हुए कहा कि वे इससे बाज आएं। गुरुवार सुबह मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब नरोत्‍तम ने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमने हाल ही में उज्‍जैन में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है और उनके ठिकाने को जमींदोज कर दिया गया। 

यह कार्रवाई का सिर्फ एक हिस्‍सा था। यह सच है कि मकर संक्रांति आ रही है। लोग पतंग उड़ाते हैं। नरोत्‍तम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग चाइनीज मांझा बेचने की सोचते भी हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि प्रदेश के अंदर उनके खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए ऐसे लोग खबरदार हो जाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH