छत्तीसगढ़ - भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू की कार पर हमला , नकाबपोश बदमाशों ने किया पथराव

बेमेतरा , 05-01-2023 3:41:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू की कार पर हमला , नकाबपोश बदमाशों ने किया पथराव
बेमेतरा 05 जनवरी 2023 - बेरला अहिवारा मार्ग पर ग्राम पेंड्रीतराई के पास भिलाई से लौट रही भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू की कार पर 3 नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे कार के सामने का शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर के हमले से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इस दौरान कार पेड़ से टकराते - टकराते बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन चालक ने जैसे तैसे कर वाहन को रोका। 

किरकी के पूर्व सरपंच हनुमत साहू ने बताया कि उनकी बेटी भिलाई के रूंगटा कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। तबीयत खराब होने पर उसे व लेकर बेमेतरा लौट रहे थे। साथ में ही उनकी पत्नी संतोषी साहू के साथ रिश्तेदार भी कार में बैठे हुए थे। भिलाई से वापसी के दौरान ग्राम पेंड्रीतराई के पास 3 नकाबपोश युवक सड़क किनारे खड़े थे। उन्होंने पहले कार को रुकवाने की कोशिश की। नहीं रोकने पर बदमाशों ने पत्थर से कार पर हमला कर दिया। इससे कार के सामने का शीशा टूट गया।

हालांकि किसी को चोट नहीं आई। परिवार के सदस्य साथ थे, इसलिए तत्काल मौके से चले गए। घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर जाने के बाद रुके। जहां तत्काल नंदनी थाना व बेरला थाना में फोन कर घटना की जानकारी दी।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH