छत्तीसगढ़ - माँ के साथ जहां हुआ था रेप वहीं पर बेटी ने लगाई फांसी , सुसाईड नोट में लिखा पापा माँ के बलात्कारी को सजा जरूर दिलाना

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ के साथ जहां हुआ था रेप वहीं पर बेटी ने लगाई फांसी , सुसाईड नोट में लिखा पापा माँ के बलात्कारी को सजा जरूर दिलाना
बालोद 04 जनवरी 2023 - पापा मैं आपको बहुत मिस करती हूं... मां के मामले की जांच कराना... कागज के पुर्जे पर यह शब्द लिखकर बीएससी की छात्रा ने उसी फैक्ट्री में फांसी लगा ली, जहां उसकी मां से रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री के संचालक पर ही है। फैक्ट्री संचालक पत्नी पर भी धमकाने का आरोप लगा था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटे हैं और उसके बाद यह खुदकुशी का मामला सामने आया है पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है। एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से कुछ समय पहले दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में फैक्ट्री के मालिक विजय धाक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यही नहीं, आरोपी की पत्नी नंदिनी धाक को भी पुलिस ने पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले इसी फैक्ट्री में दुष्कर्म पीड़िता की 21 साल की बेटी ने फांसी लगा ली। वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। घटनास्थल थाने से कुछ ही दूरी पर है।

इस मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि उसे अपनी बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। उसकी पति काफी समय पहले छोड़कर जा चुका है। दुष्कर्म की घटना के बाद वह भी अपने बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। उसकी बेटी और छोटा बेटा फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे और छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा चला रहे थे। साथ ही दोनों पढ़ाई भी कर रहे थे।

इधर, बेटी की खुदकुशी की जानकारी मिलने के बाद अब दुष्कर्म पीड़िता ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। इसके मुताबिक दुष्कर्म की घटना के बाद वह मायके चली गई थी। जब भी आती थी, तब बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता था। 

उसके पहुंचने से पहले ही बिना जानकारी दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया यह जानकारी दी गई कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट छोड़ा है महिला ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है उसके मुताबिक फैक्ट्री में ही उससे दुष्कर्म की घटना हुई थी और अब बेटी ने खुदकुशी कर ली है सुसाइड नोट की लिखावट अलग है। यहां कुछ न कुछ गड़बड़ हुआ है हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH