नवोदय स्कूल के छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाइड नोट में शिक्षक पर लगाया यह गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नवोदय स्कूल के छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाइड नोट में शिक्षक पर लगाया यह गंभीर आरोप
भोपाल 04 जनवरी 2023 - मध्य प्रदेश के सीधी में 14 साल के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि 'पापा कभी गलती हो जाए तो माफ नहीं किया जा सकता क्या। टीचर ने मुझे सबके सामने गंदी-गंदी गालियां दीं'. इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह घटना पड़खुरी 588 गांव की है. जहां नवोदय स्कूल की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा कि पिता जी टीचर ने मुझे गंदी- गंदी गालियां दी और जहर या फांसी लगाकर मरने के लिए भी कहा. इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं, छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि पिताजी यह शिक्षक कई छात्रों की जिंदगी बरबाद कर चुका है. इसे जेल जरूर भिजवाना. फिलहाल आरोपी टीचर को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस मामले पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. एस पी दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट में जिस टीचर का नाम है. वह टीचर बच्चे को बहुत लगाव रखते थे. उन्होंने बच्चे को हाउस कैप्टन भी बनाया हुआ था. सुसाइड नोट में टीचर के अलावा तीन बच्चों का भी नाम लिखा है और एक लाइन में पैंसों के लेन-देन का भी जिक्र है. टीचर अजीत पांडे सोशल साइंस पढ़ाते हैं।

आरोपी टीचर अजीत पांडे का कहना है कि बच्चे को 19 दिसंबर को चोरी के आरोप में पकड़ा था. उस पर कुछ बच्चों ने चोरी का आरोप लगाया था कि अमित ने ड्राइंग बॉक्स, कॉपी सहित कुछ रुपये चुराए थे. जिसकी शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि रुपये व बाकी सामान उसी ने लिए थे. इसके बाद हमने उसके माता पिता को बताया और समझाकर 20 दिसंबर को घर भेज दिया था. वहीं इस मामले पर SDOP चुरहट विवेक कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH