नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की माँ की हत्या , हत्या के बाद दोनों रात भर लाश के पास सोये और सुबह होते ही ,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की माँ की हत्या , हत्या के बाद दोनों रात भर लाश के पास सोये और सुबह होते ही ,,,
ग्वालियर 02 जनवरी 2023 -  ग्वालियर के हजीरा स्थित गदाईपुरा में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है. जहां पर प्रेमसंबंधो में बाधा बन रही मां को नाबलिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया. इसके बाद रात भर नाबालिगा व प्रेमी लाश के पास ही सोते रहे. सुबह होते ही दोनों घर से भाग निकले. मकान मालिक की शिकायत पर देर रात पुलिस पहुंची तो देखा कि कमरे के अंदर महिला की लाश पलंग के नीचे कंबल में लिपटी मिली. पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार हजीरा स्थित गदाईपुरा क्षेद्ध में ममता कुशवाहा उम्र 45 वर्ष अपनी नाबालिग बेटी उम्र 17 वर्ष के साथ किराए से रहती है. नाबालिगा के सोनू नामक युवक के साथ प्रेमसंबंध रहे, जिसके चलते दोनों एक दूसरे से मिलते रहे. लेकिन दोनों के प्रेमसंबंधों के बीच मां आड़े आ रही थी. जिसके चलते दोनों ने मां ममता कुशवाहा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. 30 सितम्बर की रात प्रेमी सोनू उस वक्त घर पहुंचा जब ममता कुशवाहा सो गई थी. सोनू व नाबालिगा की आवाज सुनकर ममता कुशवाहा जाग गई. रात को ही इनका आपस में विवाद हो गया, गुस्साई बेटी ने मां ममता कुशवाहा का मुंह दबाया और प्रेमी सोनू ने चाकू से उस वक्त वार किए, जब तक ममता की मौत नहीं हो गई।

ममता की हत्या करने के बाद नाबालिगा व उसका प्रेमी सोनू लाश के पास ही सोते रहे. सुबह होते ही घर में लाश को कम्बल में लपेटकर पंलग के नीचे रखा और ताला लगाकर भाग निकले, शाम को नाबालिगा घर पहुंची. कुछ देर रुकने के बाद दरवाजा खोलकर चली गई. रात तक बेटी के लौटने व महिला की आहट न मिलने से मकान मालिक को संदेह हुआ. उसने कमरे में झांककर देखा तो कमरे के अंदर खून फैला दिखा, तत्काल पुलिस को खबर दी. देर रात एक बजे के लगभग पहुंची पुलिस ने कमरे में देखा तो पलंग के नीचे कम्बल में लिपटी लाश मिली. शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तलाश करते हुए कुछ घंटों में ही पकड़ लिया. जिन्होने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे डराना चाहते थे लेकिन मां ममता कुशवाहा डरी नहीं जिसके चलते बेटी ने मुंह दबाया और युवक सोनू से गला घोंट दिया, इसके बाद चाकुओं से उस वक्त तक वार किए जब तक कन्फर्म नहीं हो गया कि ममता कुशवाहा मर चुकी है. पुलिस को जांच में यह जानकारी लगी कि आरोपी सोनू पहले नाबालिग प्रेमिका के अपहरण व रेप के मामले में जेल में रहा. 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया और नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया. पुलिस को यह जानकारी भी लगी कि नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी. लेकिन मां ममता कुशवाहा इस बात के लिए तैयार नहीं थी, तीन दिन पहले ही नाबालिगा अपने प्रेमी सोनू से मिली. इसके बाद वह ममता कुशवाहा से बात करने के लिए घर गया था. जहां पर सोनू का ममता कुशवाहा से विवाद हो गया. इसके बाद नाबालिग बेटी ने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर ममता कुशवाहा की हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH