नगर निगम के संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार 02 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगर निगम के संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार 02 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ग्वालियर 30 दिसम्बर 2022 - लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने नगरनिगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा के कर संग्रहाक और उसके सहायक को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दोनों कर्मचारी एक बुजुर्ग से मकान के नामांतरण के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने कर संक्राहक की शर्ट से दो हजार रुपए की राशि बरामद की है। लोकायुक्त टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक दीनदयाल नगर निवासी भगवान दास पुत्र हीरालाल पंत उम्र 71 साल को अपने मकान का नामांतरण कराना था। इसके लिए वे नगरनिगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने दस्तावेज लेकर लगातार चक्कर लगा रहे थे। लेकिन वहां के कर संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार उसके काम को नहीं कर रहे थे। जब उन्होंने नामांतरण न होने का जवाब मांगा तो दोनों कर्मचारियों ने उससे दो हजार रुपए मांगे तभी नामांतरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। 

इसके बाद भगवानदास ने लोकायुक्त टीम से संपर्क किया। लोकायुक्त टीम ने शिकायत को वेरीफाई करने के बाद शुक्रवार को भगवानदास को रुपए लेकर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा। भगवानदास ने तय हुए 2 हजार रुपए कर संग्रहाक गोपाल सक्सेना व सहायक रोहित कुमार को दिए। गोपालदास ने रुपए लेकर उन्हें अपनी शर्ट की जेब में रख लिया। साथ ही काम होने का भरोसा दिया। थोड़ी ही देर में पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। टीम ने गोपाल सक्सेना को पकड़ लिया और उसकी जेब से वे रुपए बरामद कर लिए जो भगवानदास ने उन्हें दिए थे। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कागजी कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की। लोकायुक्त ने दोनों कर्मचारियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH